अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान, कहा एमएस धोनी वर्ल्ड कप 2019 में जरूर खेलेंगे
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन अगले साल इंग्लैंड और वेल्स में किया जाएगा
भारतीय टीम के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा है और उन्हें विश्व कप 2019 तक भारतीय टीम में बरकरार रखना चाहिए।
धोनी का ख़राब प्रदर्शन है भारतीय टीम के मध्यक्रम के ख़राब प्रदर्शन की वजह

स्टार स्पोर्ट के एक कार्यक्रम के दौरान अनिल कुंबले ने महेंद्र सिंह धोनी पर अपनी राय देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम का मध्यक्रम इन दिनों संतुलित नहीं दिख रहा है।
पहले जब महेंद्र सिंह धोनी पारी के अंत में आकर अच्छा प्रदर्शन करते थे तो इसका असर भारतीय टीम के मध्यक्रम में भी दिखता था लेकिन पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। इसके बाद अनिल कुंबले ने कहा कि अब समय आ गया है कि महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को भारतीय टीम के मध्यक्रम को संभालने की जरूरत है।
पहले जैसे फिनिशर नही है धोनी

इसके अलावा अनिल कुंबले ने कहा कि जिस तरह से पहले महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आग उगलता था अब महेंद्र सिंह धोनी अब वेसे नहीं रहे हैं और उनसे अब हर मैच में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। लेकिन फिर भी भारतीय टीम मैनेजमेंट को महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप 2019 में बतौर विकेटकीपर टीम में बनाए रखना चाहिए।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का हालिया फॉर्म ठीक नहीं चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में तीन पारियों में मात्र 77 रन बनाए थे, इनमें से 36 रन तो महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे। Win Money: 05 आसान सवालो का जवाब देकर जीते Paytm कैश
अब आप नीचे कमेंट करके बताइए कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में देनी चाहिए या नहीं।