इंडियन सुपर लीग 2020-21 के सभी आवर्ड विजेता खिलाड़ियो की सूची
केवल 3 क्लब के खिलाड़ियों ने जीते सभी बड़े अवार्ड।
भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का सातवा सीजन समाप्त हो चुका है। मुम्बई सिटी एफसी ने शनिवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के फाइनल में एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराकर नई चैंपियन बनी।
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन मे कई प्रतिभावान खिलाड़ी देखने को मिले। हालांकि, सभी प्रमुख सीज़न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी पॉइंट्स टेबल की टॉप 4 टीम के है।
हीरो आईएसएल 2020-21 अवार्ड विजेता खिलाड़ियों की सूची
Award | Winner | Club |
---|---|---|
हीरो ऑफ द लीग | रॉय कृष्णा | एटीके मोहन बागान |
गोल्डन बूट | इगोर अंगुलो | गोवा |
गोल्डन ग्लोव | अरिंदम भट्टाचारजा | एटीके मोहन बागान |
विनिंग पास ऑफ द लीग | अल्बर्टो नोगुएरा | गोवा |
इमर्जिंग प्लयेर ऑफ द लीग | लालेंगमाविया | नॉर्थईस्ट यूनाइटेड |
हीरो ऑफ द लीग – रॉय कृष्णा: रॉय कृष्णा एटीके मोहन बागान को खिताब जीतने मे नाकाम रहे लेकिन उनके 14 गोल और आठ असिस्ट उन्हें हीरो ऑफ द लीग पुरस्कार के लिए पर्याप्त थे। 14 गोल और 8 असिस्ट की मदद से रॉय कृष्णा ने गोल्डन बॉल का अवार्ड अपने नाम किया।
गोल्डन बूट – इगोर अंगुलो: एफसी गोवा के स्टार खिलाड़ी इगोर अंगुलो (Igor Angulo) इस साल के हीरो इंडियन सुपर लीग के गोल्डन बूट के विजेता है। गोल्डन बूट का अवार्ड सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है। इगोर अंगुलो ने इस सीजन 21 मैचो मे 14 गोल कर यह अवार्ड अपने नाम किया।
गोल्डन ग्लोव – अरिंदम भट्टाचारजा: एटीके मोहन बागान के अरिंदम भट्टाचारजा ने मुंबई सिटी एफसी के अमरेन्द्र सिंह के साथ करीबी टक्कर के बाद गोल्डन ग्लोव अवार्ड जीता।
Arindam Bhattacharya receives the Golden Glove Award for his superb season between the sticks! 💚❤️#ATKMohunBagan #JoyMohunBagan #Mariners #IndianFootball pic.twitter.com/LH37qvpNkF
— ATK Mohun Bagan FC (@atkmohunbaganfc) March 13, 2021
इमर्जिंग प्लयेर ऑफ द लीग- लालेंगमाविया: इमर्जिंग प्लयेर ऑफ द लीग का आवर्ड नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के 20 वर्षिय मिल्डफिल्डर लालेंगमाविया को दिया गया।
विनिंग पास ऑफ द लीग – अल्बर्टो नोगुएरा: एफसी गोवा के इस खिलाड़ी ने एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा को पीछे छोड़ यह आवर्ड जीता। अल्बर्टो नोगुएरा ने इस सीजन कुल 8 असिस्ट किये।