WWE द्वारा रेसलमेनिया का आयोजन 1985 से लगातार हो रहा है और कुछ दिन बाद इसके 37वे संस्करण का आयोजन होने वाला है। पिछले साल का रेसलमेनिया (रेसलमेनिया 36) कई मायनो मे यादगार है। WWE इतिहास में पहली बार पिछले साल यह इवेंट खाली एरिना में यानी के बिना दर्शको के हुआ था और साथ ही पहली बार यह इवेंट दो दिन तक चला था।
बात की जाए इस वर्ष (साल 2021) के रेसलमेनिया की तो यह भी पिछले वर्ष कि तरह दो दिनो का कार्यक्रम है और भारत मे 11 और 12 अप्रैल को इसका टीवी पर प्रसारण होगा। रेसलमेनिया 37 के दौरान एक साल से भी ज्यादा समय के बाद WWE इवेंट में फैंस की वापसी होने वाली है। WWE ने रेसलमेनिया 37 को शानदार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। रेसलमेनिया के दोनो दिन कई WWE सुपरस्टार्स के मैच होंगे।
WWE ने रेसलमेनिया 37 के लिए कई बड़े मुकाबलो का ऐलान किया है जिसमे ओमोस और बियांका ब्लेयर जैसे स्टार्स अपना पहला मैच लड़ेंगे। जहाँ एक ओर इस वर्ष कई WWE सुपरस्टार अपना पहला रेसलमेनिया मैच लड़ेंगे तो वही दूसरी ओर कुछ बड़े सुपरस्टार इस साल रेसलमेनिया मे नजर नही आएंगे।
इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ सुपरस्टार्स के बारे मे बता रहे हैं जो रेसलमेनिया 36 का हिस्सा तो रहे लेकिन रेसलमेनिया 37 का हिस्सा नही है।
#1 शार्लेट फ्लेयर
इस लिस्ट का सबसे ज्यादा चौकाने वाला नाम यही है। इसमे कोई संदेह नही है कि शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार है। फ्लेयर ने रेसलमेनिया में मेन इवेंट करना और पहला विमेंस टाइटल जीतना सहित कई उपलब्धि हासिल की है।
शार्लेट फ्लेयर ने WWE फैंस को कई शानदार रेसलमेनिया पल दिए है और पिछले कई वर्षों से इवेंट का लगातार इसका हिस्सा बनते आ रही है लेकिन इस साल शार्लेट फ्लेयर WWE के सबसे बड़े शो का हिस्सा नही होगी। फ्लेयर के इस साल रेसलमेनिया का हिस्सा न बनने का सबसे बड़ा कारण उनका कोरोना पॉजिटिव होना था।
#2 द अंडरटेकर

द डेडमैन के नाम से मशहूर द अंडरटेकर ने फैंस को कई यादगार रेसलमेनिया पल दिए है। द अंडरटेकर के नाम रेसलमेनिया में कई रिकॉर्ड भी दर्ज है। अंडरटेकर ने पिछले साल रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स को हराने के बाद रिटायमेंट ले लिया था जिसकी वजह से अब वह इस साल के रेसलमेनिया मैच कार्ड का हिस्सा नही है।
#3 ब्रॉक लेसनर
पिछले साल रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप गवाने के बाद से ही ‘द बीस्ट’ दोबारा WWE में नजर नही आये है और 8 सालो में पहली बार ब्रॉक लेसनर रेसलमेनिया का हिस्सा नही है।
#4 गोल्डबर्ग
पिछले साल रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले दिग्गज गोल्डबर्ग इस साल रेसलमेनिया का हिस्सा नही होंगे।
#5 बैकी लिंच
विमेंस डिवीजन के सबसे बड़े सितारों में से एक बैकी लिंच भी इस साल रेसलमेनिया का हिस्सा नही है। पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने पिछले साल रेसलमेनिया में अपना खिताब शनाया बेजलर के खिलाफ डिफेंड किया था और जीत भी दर्ज की थी। बैकी लिंच के रेसलमेनिया 37 से बाहर होने की वजह लंबे वक्त से उनका WWE टीवी से दूर होना है।
#6 जॉन सीना

16 बार के WWE चैंपियन जॉन सिना लंबे समय बाद पिछले साल रेसलमेनिया में वापसी की थी लेकिन इस साल वह शो के लिए उनके नाम का ऐलान नही किया गया है। सीना आखरी बार WWE रिंग में रेसलमेनिया 36 में ही नजर आए थे।
#7 बेली
पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली ब्लू ब्रांड की टॉप सुपरस्टार में से एक है इसके बाद भी उनके लिए रेसलमेनिया 37 में कोई मैच बुक नही किया गया है। वही बात करे रेसलमेनिया 36 की तो वहाँ बेली ने फेटल 5 वे मैच में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी।